भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. यह रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इसमें मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही उन्होंने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 236 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. मेहमान टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा (50) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. दूसरे विकेट के लिए ख्वाजा और स्टोइनिस के बीच 87 रन की साझेदारी हुई. जबकि भारत के लिए बुमराह, शमी और जाधव ने एक-एक विकेट लिया है तो कुलदीप यादव ने दो शिकार किए हैं.
वहीं इस लक्ष्य को पीछा करने के लिए भारतीय टीम भी मैदान पर उतर चुकी है. खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट नुकसान पर 28रन हो गए है. इस समय मैदान पर विराट कोहली 9 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले टी-20 सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.