देश में शॉटगन के नाम से विख्यात बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुध्न सिंहा के अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं. आपको बता दें, इधर रिम्स में जाकर लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द उनके भाजपा के बदले राजद या कांग्रेस में जाने को लेकर पर्दा उठेंगे.
उन्होंने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल एक शानदार नेता हैं और मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं. इतना ही नहीं, शत्रुध्न सिन्हा ने राहुल गांधी से अपने नजदीकियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने की भी बात कही जिससे राजनीतिक गलियारे में उनकी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को कांग्रेस में शामिल होने से जोड़कर भी कयास लगाए जा रहे हैं.