दिल्ली में कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अभिनंदन का अर्थ बदल दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जो भी करता हैं दुनिया उसे गौर से देखती है. इस देश में डिक्शनरी के शब्द का अर्थ बदलने की ताकत है.
पीएम मोदी ने कहा कि कभी अभिनंदन का मतलब congratulations होता था. अब इस अभिनंदन शब्द का मतलब बदल गया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के युवा साथियों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी के साथ हम दूसरी व्यवस्थाओं को भी बदल रहे हैं. टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे है. ये इसीलिए किया जा रहा है कि मध्यम वर्ग के पास एक तो घर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे बचे और घर की कीमतें भी काम हो.
बता दें कि उनके इस टिप्पणी को पकिस्तान से रिहा भारतीय पायलट के संदर्भ में देखा जा रहा है. बता दें कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी वइसेना का पीछा करते वक्त अभिनंदन पाकिस्तान में जा फंसे थे. जिसे दो दिन बाद पाकिस्तान ने भारत को लौटा दिया.