UN ने किया ‘अभिनंदन’ का अभिनंदन, सकारात्मक लय बनाने की मांग

सयुंक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान की हिरासत में बंद भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को भारत वापस भेजे जाने का स्वागत किया है. इसके साथ ही एंतोनियो गुतारेस ने दोनों देशों के बीच सकारात्मक लय बनाये रहने की अपील की है.

इस घटनाक्रम के बारे में महासचिव संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय पायलट को रिहा किए जाने के समाचार का स्वागत किया है. दुजारिक ने कहा, महासचिव ने दोनों पक्षों से इस सकारात्मक लय को बनाए रखने और आगे रचनात्मक वार्ता करने का आह्वान किया. अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता के लिए तैयार है.

आपको बता दें प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में ऐलान करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को वापस करने की बात कही थी. कल विंग कमांडर ने रात 9 बजकर 21 मिनट पर देश की सीमा में कदम रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *