काफी दिनों से इंतज़ार के बाद आखिरकार Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत में लांच कर दिया गया है.स्पॉटिफाई भारत में एक एड-सपोर्टेड फ्री सब्सक्रिप्शन टियर के साथ-साथ प्रीमियम टियर के साथ उपलब्ध है.इंडिया में ये hindi, इंग्लिश तमिल ,पंजाबी और तेलगू भाषा में उपलब्ध है.
स्वीडन की कंपनी स्पॉटिफाई ने कहा कि वह एप के माध्यम से भारतीय संगीत प्रेमियों को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगीत की पेशकश करेगा. यह एप मुफ्त होगा. उपयोगकर्ता 59 रुपए प्रति महीने के खर्च पर स्पॉटिफाई प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं.
स्पॉटिफाई के प्रबंध निदेशक अमरजीत सिंह बत्रा ने कहा कि आईएमआई और आईएफपीआई की 2018 की रिपोर्ट में कहा गया कि औसतन एक इंटरनेट उपयोगकर्ता हर हफ्ते संगीत सुनने में 21.5 घंटे खर्च करता है.
उन्होंने कहा कि इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑडियो स्ट्रीमिंग से आय 2017 की तुलना में तीन गुना होकर 220 करोड़ रुपए हो गई है.यह संख्या इस ओर इशारा करती है कि कैसे भारतीय संगीत को डिजिटली उपयोग करना शुरू कर रहे हैं.
बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के लिए भुगतान करने वालों की संख्या कम है. हालांकि, आंकड़े यह दर्शाते हैं कि निश्चित रूप से उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे राजस्व में भी वृद्धि होगी.