भारत दौरे पर आए प्रिंस सलमान ने किए ये बड़े ऐलान, पढ़ें पूरी खबर…

भारत दौरे पर आए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कई बड़े ऐलान किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद प्रिंस ने सऊदी अरब की जेलों में बंद 850 भारतीयों को रिहा करने का फैसला लिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. साथ ही भारतीय हज यात्रियों के कोटे को बढाकर दो लाख कर दिया.

भारत में 100 अरब डॉलर निवेश के लिए तैयार प्रिंस

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब, भारत में अलग-अलग क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर के निवेश के अवसर देखता है. ये बात प्रिंस ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कही. इसके साथ ही भारत और सऊदी अरब ने अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊचाइयों पर ले जाते हुए सामरिक गठजोड़ का फैसला किया है. मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रिंस ने कहा कि 2016 के बाद से सऊदी अरब, भारत में 44 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस के निवेश करने सम्बन्धी फैसले का स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *