सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले की सुनवाई अब दिल्ली की सेशन कोर्ट में आज से शुरू होगी. सेंशस कोर्ट में इस मामले का ट्रायल शुरू होगा.
इस केस में शशि थरूर पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को कथित रूप से आत्महत्या के उकसाया था. बता दें कि 2014 में सुनंदा की मौत दिल्ली के एक आलीशान होटल में हुई थी. शुरू में इसे आत्महत्या माना जा रहा था.
सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में थरूर आरोपी है. सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी माना है. कोर्ट ने चार्जशीट के आधार पर थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मानते हुए आदेश जारी किया था.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3,000 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दायर की है. इस केस के सिलसिले में कई बार कांग्रेस नेता से दिल्ली पुलिस लंबी पूछताछ भी कर चुकी है.