बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी को मिला बीजेपी में शामिल होने का न्योता

बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बुधवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी को बीजेपी में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जीतन राम मांझी का पूरा सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी. अगर वह राजग नें आना चाहते हैं तो हम सब उनका स्वागत करेंगे और जो संभव होगा उनके लिए करेंगे.

राय ने कहा कि जीतनराम मांझी जब राजग छोड़ कर गए तब भी उनका किसी ने अनादर नहीं किया था और अब भी अगर उनकी पार्टी में वापसी होती है तो उनका कोई अनादर नहीं करेगा. आपको बता दें, जीतनराम मांझी पिछले कुछ दिनों से सीट के बटवारे को लेकर महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *