अमेरिका: पेनसाकोला शहर में भारतीय की गोली मारकर हत्या

अमेरिकी फ्लोरिडा प्रांत के पेनसाकोला शहर सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां पर एक भारतीय मूल के 48 वर्षीय शख्स को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. हालांकि इस हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. यह घटना मंगलवार शाम को घटी.

जानकारी के मुताबिक शॉक्स का नाम गोवर्धन रेड्डी था वह मूल रूप से भारत के तेलांगना के भोंगिरी यदाद्री जिले के रहने वाले थे. और वह पिछले सात सैलून से अमेरिका में रह रहे थे. वहां पर वह पेनसाकोला शहर में एक फ्यूल स्टेशन पर काम करते थे. रेड्डी अपने पत्नी के अलावा परिवार में दो बेटी श्रेया और तुलसी को छोड़ गए हैं.

वहीं इस घटना को लेकर मिडिया से बातचीत करते हुए रेड्डी के एक दोस्त रमेश ने बताया कि फ्यूल स्टेशन बंद होने से कुछ देर पहले की यह बात है. जब मास्क लगाए एक हमलावर आया और उसने रेड्डी को गोली मार दी.

बता दें कि इससे पहले भी एक अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर को गोली मार दी थी. वह भी तेलांगना का ही रहने वाला था. पीड़ित का नाम सांई कृष्णा था और वह पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *