मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चांदनी चौक मे एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांगेस पर जमकर निशाना साधते नजर आये. केजरीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम कांग्रेस से गठबंधन की बात करते-करते थक गये. लेकिन, कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया.
केजरीवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांगेस भाजपा को जिताना चाहती है. इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को कड़ा चुनौती देते हुए कहा है कि अगर मुझे भरोसा हो जाये कि कांग्रेस बीजेपी को हरा देगी तो मैं दिल्ली के सातों सीटें छोड़ दूंगा.
आपको बता दें, महागठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी को यह सुझाव दिया था कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ी तो इससे बीजेपी को बड़ा फायदा होगा. इसपर राहुल गांधी ने अपने दिल्ली स्टेट यूनिट से बातचीत करने का आश्वासन दिया है.