बुधवार को राजधानी दिल्ली समेत पुरे एनसीआर क्षेत्र में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए. जिसकी तीव्रता रिक्टेर स्केल पर 4.0 थी.साथ ही दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में यह झटका महसूस किया गया. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में था. हालांकि, इस भूकंप के झटके से अभी तक कोई हताहत की ख़बर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का एपिसेंटर जमीन के 6 किमी नीचे था.
आपको बताते चलें, बुधवार को भूकंप के झटके न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गए. बल्कि, दुनिया के कई अन्य देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बुधवार को ही तजाकिस्तान और अमेरिका के कई जगपों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिका के ब्लफडेल शहरसे महज़ तीन किलोमिटर की दूरी पर 3.7 रिक्टेर स्केल की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था.