Terror Attack: घाटी में आतंकी हमलों के बाद पीएम मोदी की NSA के साथ बैठक, आतंकवाद के खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला

PM Modi Meeting on Terror Attack In Jammu Kashmir: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों को लेकर राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिए। आतंकवादियों ने 9 जून रविवार से लेकर बुधवार तक घाटी में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में दहशत फैलाई। जिसमें तीर्थयात्रियों और एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। इसके अलावा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से भारत की आतंकवाद-विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने का आग्रह किया। उन्होंने सुरक्षाबलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी बातचीत की।

बता दें कि, रविवार को आतंकवादियों ने रियासी में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस पर हमला किया, जिससे वह सड़क से उतर गई और गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए। दो दिन बाद, आतंकवादियों ने डोडा जिले में आतंकी हमला किया, जिसमें 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उसी रात, कठुआ जिले में एक अन्य मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो या और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

Read Also: http://Weather Update: उत्तर भारत में मानसून कब देगा दस्तक? 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इस हमले के पीछे आतंकी समूह लश्कर-ए-तैय्यबा का हाथ माना जा रहा है। इसने डोडा जिले में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक, रियासी में हुए हमले के पीछे भी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना जा रहा है। हमले की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 11 टीमें गठित की हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम भी रियासी में स्थिति का आंकलन कर रही है।

Read Also: http://Horoscope 14 June 2024: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *