Delhi: शपथ से पहले प्रधानमंत्री की संभावित मंत्रियों के साथ बैठक, बोले- 2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र

Modi Term 3.0 Oath Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली में आज एनडीए सरकार का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ में संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तीसरी बार कार्यकाल पूरा करेगी और हमने 100 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया है।

Read More

NDA Meeting Live Update: एनडीए संसद दल की बैठक शुरू, मोदी को चुना जाएगा दल का नेता, पढ़िए पूरा अपडेट

NDA Meeting Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित हो गए। बीजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करने से चूक गई लेकिन एनडीए ने 293 सीटें हासिल की है। सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एनडीए तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने जा रहा है। रविवार 9 जून को तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Read More

Politics: एनडीए गठबंधन की सरकार को लेकर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया, ‘बीजेपी के हिन्दू राष्ट्र को किया खारिज’

Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है लेकिन बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक को 234 सीटें मिली है। इस बार बीजेपी को 240 सीटें मिली है। एनडीए के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आ रही है। पाकिस्तान के राजनयिक और पत्रकार बीजेपी के सीटें कम होने और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Read More

Loksabha Election 2024 Counting Live: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, सपा 30 सीटों पर आगे, जानिए पूरा हाल

Loksabha Election 2024 Counting Live: लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम होने जा रहा है। देश की 543 लोकसभा सीटों की मतगणना जारी है। तमाम, बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश की तस्वीर का सियासी फैसला होने जा रहा है। अब तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब है। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

Read More