Loksabha Election 2024 Counting Live: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, सपा 30 सीटों पर आगे, जानिए पूरा हाल

Loksabha Election 2024 Counting Live: लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम होने जा रहा है। देश की 543 लोकसभा सीटों की मतगणना जारी है। तमाम, बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश की तस्वीर का सियासी फैसला होने जा रहा है। अब तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब है। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। अब तक रुझानों में विपक्षी गठबंधन ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है।

उत्तर प्रदेश की 80 में से 42 सीटों पर विपक्षी गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वाराणसी में पीएम मोदी, रायबरेली में राहुल गांधी आगे है। वाराणसी में पीएम मोदी 16 हजार वोटों से आगे, जबक‍ि रायबरेली में राहुल गांधी 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से दूसरे चक्र में बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर 1079 मतों से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 6168 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा को 1460 वोट मिले हैं। फूलपुर में भाजपा के प्रवीण पटेल 1257 मतों से आगे फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण पटेल 1257 मतों से आगे हैं। पटेल को अब तक 18028 वोट अब तक मिले हैं। सपा के अमरनाथ मौर्य को 16771 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल को 13870 मत प्राप्त हुए हैं।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: खटाखट आने लगे चुनावी रुझान, एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, जानिए विपक्षी गठबंधन का हाल

6 मंत्री चल रहे पीछे

उत्तर प्रदेश में मोदी कैबिनेट के 6 मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। महेंद्र नाथ पांडेय, स्‍मृत‍ि ईरानी, कौशल क‍िशोर, अनुप्र‍िया पटेल, अजय म‍िश्रा पीछे चल रहे हैं। इन सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18,045 वोट से आगे हैं। मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी 39,301 वोट से आगे हैं।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: खटाखट आने लगे चुनावी रुझान, एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, जानिए विपक्षी गठबंधन का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *