Jammu Kashmir में पहले चरण का मतदान समाप्त, किश्तवाड में 77.20 फीसदी वोटिंग, शाम 5 बजे तक 58.19 फीसदी वोट पड़े
Jammu Kashmir First Phase Voting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। ख़बर लिखे जाने तक शाम पांच तक आंकड़ों के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23 फीसदी और पुलवामा में सबसे कम 43.87 वोटिंग हुई।