Jammu Kashmir 2024: अमित शाह की पाक को खरी-खरी, बोले- ‘जब तक शांति नहीं तब तक कोई संवाद नहीं’

Jammu Kashmir 2024: केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया में हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। घाटी में भी जब तक पूरी तरह से शांति नहीं पनपती है तब हम पाकिस्तान के साथ किसी तरह की कोई बातचीत नहीं करेंगे। पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकत घाटी में कर रहा है। सीमा पर हमेशा तनाव बना रहता है।

केंद्र शासित प्रदेश की पहली चुनावी रैली (विजय संकल्प बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन) में शाह ने कहा कि पहली बार भारत के संविधान को मानते हुए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में स्वायत्तता की बात नहीं कर सकती है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में बगैर किसी रोकटोक के चुनाव हो रहा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

आगे गृह मंत्री ने कहा कि, “बूथ हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जब ये पूरी जोर से उतरते हैं तो अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूटते हैं। इस बार भी चुनाव में हमारे बूथ कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उतरेंगे और एनडीए को शानदार जीत दिलाएंगे। शाह ने अनुच्छेद 370 की ओर इशारा करते हुए कि कुछ लोग 370 को वापस लाना चाहते हैं और घाटी को फिर से अलगाववाद और हिंसा में धकेलना चाहते हैं लेकिन, कोई भी ताकत इसे वापस नहीं ला सकती है। आज घाटी का युवा पत्थर नहीं फेंकता बल्कि विकास की ओर दौड़ता है।

Read Also: Politics: भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा ने शुरू की नई पारी, बीजेपी में हुए शामिल, पत्नी ने की पुष्टि

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिर से अनुच्छेद 370 को वापस लाने की एक इंटरव्यू के दौरान बात कही थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा था कि बीजेपी को ऐसा करने में दशकों लग गए। केन्द्र सरकार की ओर से भी इसमें कुछ बदलाव की जरूरत होगी। यह सब इतना जल्दी होने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 नेशनल कॉन्फ्रेंस की विचारधारा का हिस्सा है।

Read Also: Health: प्रोटीन की कमी से रूक जाएगी शरीर की ग्रोथ और गिर जाएगा ढांचा, बचने के लिए इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *