Kolkata Rape Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डरा देने वाले खुलासे, प्राइवेट पार्ट समेत 14 जगहों पर गंभीर चोटें, कई बार हुई बर्बरता

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर देशभर में आक्रोश है। देशभर के लोग आरोपी संजय रॉय के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पीड़िता की डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट पढ़कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 अगस्त की रात को आरोपी ने पीड़िता के साथ क्या हैविानियत की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक डॉक्टर के शरीर पर 14 से ज्यादा चोट के निशान थे। मृतक के सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गर्दन, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें हैं।

शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें मिली है। फेफड़ों में रक्त के थक्के जम गए थे। जननांग के अंदर भी एक सफेद गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ मिला है। वहीं, आरोपी ने दोनों हाथों से गला घोंटकर पीड़िता की जान ले ली थी। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ जबरदस्त यौन उत्पीड़न किए थे। रक्त और अन्य नमूने आगे के विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने पीड़िता को लेकर जो दावे किए वो रिपोर्ट के पोस्टमार्टम अनुरूप है। डॉक्टर्स ने यह भी दावा किया था कि इस वीभत्स मामले में कई आरोपी है क्योंकि मृतका के शरीर से जितना सीमन मिला है वह किसी एक आरोपी का नहीं हो सकता है।

Read Also: http://Rajasthan Violence: उदयपुर चाकूबाजी मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी का घर जमींदोज

देशव्यापी हड़ताल जारी

बता दें कि, इस घटना में अब तक सिर्फ एक व्यक्ति, संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में रेजिंडेट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की जा रही है।

Read Also:http://Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले जेजेपी को झटके पर झटके, चार विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *