Kolkata Murder Case: हंगामा और प्रदर्शन के बीच आरजी कर अस्पताल के 10 डॉक्टर और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

Kolkata Murder Case: कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। कोलकाता से लेकर राजधानी दिल्ली तक डॉक्टर्स सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का तबादला कर दिया।

बंगाल की ममता सरकार पर लग रहे सबूतों को मिटाने के आरोप के बीच 10 डॉक्टर्स और 190 नर्सिंग स्टाफ का ट्रांसफर करने पर विपक्षी दलों ने टीएमसी को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि ऐसे नाजुक और दुख की घड़ी में टीएमसी को यह फतवा जारी नहीं करना था। ममता बनर्जी आरजी कर अस्पताल के सभी सबूतों को मिटाना चाहती है।

आरोप है कि ये डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ जारी डॉक्टर्स के हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। यह सब ममता बनर्जी सरकार को रास नहीं आ रहा है। ट्रांसफर हुए डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ लगातार सीबीआई की मदद कर रहे हैं, जिसकी वजह से टीएमसी ने इन सभी को बदल दिया है।

बीजेपी ने दावा किया है कि आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की भयावह घटना को लेकर जिन डॉक्टर्स ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, उनका तबादला कर दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता सरकार के इस फैसले को तालिबानी फतवा बताया है।

Read Also: http://Bangladesh Violence: पीएम मोदी की बांग्लादेश के नए मुखिया युनूस खान से बातचीत, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित का आश्वासन

सीएम के आदेश पर हुआ ट्रांसफर

पूनावाला ने दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर का पोस्ट भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशाट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन डॉक्टर्स ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।

अब ऐसे में ममता सरकार की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े होते हैं। बलात्कार और हत्या के बाद ममता सरकार ने जांच में तेजी लाने में बहुत देर कर दी। जिसके बाद आक्रोशित डॉक्टर्स सड़कों पर आ गए और सीबीआई की जांच की मांग करने लगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के दखल के बाद मामले की जांच को सीबीआई के हाथों में सौंप दिया गया है।

Read Also: Karnataka: सीएम सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें, राज्यपाल ने इस मामले में दी मुकदमा चलाने की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *