Kolkata Rape Murder Case: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई छात्र घायल, इस दौरान बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर आज बड़ी संख्या में छात्रों और मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने नबन्ना सचिवालय की ओर कूच किया था। जिसको लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों के ऊपर पुलिस ने लाठियां बरसाई और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है।

छात्रों को रोकने के लिए सरकार ने 6,000 पुलिस जवान तैनात किए थे। हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया था। रैली दोपहर करीब 12.45 बजे शुरू हुई, लेकिन नबन्ना तक नहीं पहुंच सकी। इसकी वजह पुलिस की बैरिकेडिंग रही। कई रास्तों को बंद किया था। ड्रोन से निगरानी की गई।

छात्रों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाई गई। पुलिस की कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी जख्मी हुए। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि, नबन्ना, पश्चिम बंगाल सरकार का अस्थाई सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। राइटर्स बिल्डिंग स्थित सचिवालय का रेनोवेशन चल रहा है। इसी को घेरने के लिए छात्र संगठनों ने ऐलान किया था। अब बीजेपी ने छात्रों पर हुए अत्याचार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Read Also: http://Kolkata Rape Case: नबन्ना सचिवालय को घेरने के लिए छात्र संगठनों का प्रदर्शन, 6 हजार जवान तैनात, हावड़ा ब्रिज बंद

बीजेपी ने बुधवार को बंगाल बंद का ऐलान कर दिया है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया है। ये लोग कोलकाता पुलिस मुख्यालय जा रहे थे। मजूमदार की अगुआई में बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम लाल बाजार या किसी और जगह जा रहे होते तो कुछ नहीं होता। लेकिन बीजेपी प्रदेश में हो रहे महिला अत्याचार पर बोलना बंद नहीं करेगी। बीजेपी के बंगाल बंद के बाद ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल कल बंद नहीं रहेगा। सभी कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचकर काम करना होगा। बीजेपी बिना वजह राजनीति कर रही है।

Read Also; http://Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में इस दिन आएगी प्रत्याशियों की लिस्ट, मनोहर लाल ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *