Bharat Bandh Live: ‘सॉरी सर ब्लंडर हो गया’…भीड़ में सिपाही ने SDM पर चलाई लाठी, तमतमा उठे अधिकारी

Bharat Bandh Live: आज देश में एससी-एसटी के आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद का असर देखने को मिला है। बिहार की राजधानी पटना में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया गया। पटना, जहानाबाद, छपरा, सिवान से लेकर शेखपुरा की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगह तो यातायात व्यवस्था बाधित होने की खबर सामने आ रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया है। भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस क्रम में एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर पर भी एक सिपाही ने लाठी चला दी। पीछे से पीठ पर लाठी लगने पर अवाक रह गए।

दरअसल, लाठीचार्ज के दौरान एसडीओ एक डीजे से लगे जनरेटर को बंद करवा रहे थे। उनके साथ कई पुलिस ऑफिसर और जवान भी थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सिपाही ने उनकी पीठ पर लाठी मार दी। लाठी लगने के बाद एसडीएम चकित रह गए और बाद में पुलिस अधिकारियों पर तमतमा उठे। लाठी चलाने वाले सिपाही का कहना है कि गलती से यह सब हो गया। वह भीड़ में एसडीएम साहब को पहचान नहीं पाए।

Read Also: http://Haryana Election 2024: दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार, चुनाव से पहले बीजेपी और आरएसएस का मंथन

बता दें कि, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ एक दिवसीय भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर बितर हो गई लेकिन घंटों तक भीड़ ने रास्तों को रोक दिया था। जिससे लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ा था। पहले दलित संगठनों ने पटना में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन पर चढ़कर ट्रेन को रोका था। बाद में शहर के बीच में आकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Read Also: Maharashtra: बदलापुर हिंसा में 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *