Rajyasabha Election 2024: किरण चौधरी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, कहा- ‘प्रदेश के सभी मुद्दों को उठाऊंगी’

Rajyasabha Election 2024 Kiran Chaudhary: कांग्रेस से अलग होने के बाद दिग्गज नेता किरण चौधरी को बीजेपी ने हरियाणा से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। किरण चौधरी ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने के बाद किरण चौधरी ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि मैं सबसे पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, जेपी नड्डा और सीएम नायब सिंह सैनी समेत सभी विधायकों का धन्यवाद देती हूं।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं उच्च सदन में प्रदेश के सभी मुद्दों को उठाऊंगी और देश के सामने रखूंगी। बीजेपी नेता का कहना का हमारे परिवार का बीजेपी से बहुत पुराना रिश्ता है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुई हूं।

मैं हमेशा से अपने इलाके में बहुत ईमानदारी और साफ नीयत के साथ काम किया है और आने वाले समय में भी मैं राज्यसभा में हरियाणा के सभी विषयों को उठाऊंगी। हमारा कर्तव्य है कि प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और प्रदेश को विकास की बुलंदियों की ओर लेकर जाना होगा।

इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं किरण चौधरी को (हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए) नामांकन दाखिल करने पर बधाई देता हूं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया, हमारे सभी विधायक यहां मौजूद हैं। अन्य विधायकों ने भी उनका समर्थन किया और नामांकन दाखिल किया है।

Read Also: Maharashtra: बदलापुर हिंसा में 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *