Bharat Bandh Live: ‘सॉरी सर ब्लंडर हो गया’…भीड़ में सिपाही ने SDM पर चलाई लाठी, तमतमा उठे अधिकारी
Bharat Bandh Live: आज देश में एससी-एसटी के आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद का असर देखने को मिला है। बिहार की राजधानी पटना में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया गया। पटना, जहानाबाद, छपरा, सिवान से लेकर शेखपुरा की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।