Chandipura Virus Symptoms: देशभर में कोरोना महामारी के बाद अब चांदीपुरा नामक वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। गुजरात में चांदीपुरा वायरस से बच्चों की मौत हो रही हैं और दूसरी तरफ यह राजस्थान में तेजी से फैल रहा है। राजस्थान के उदयपुर में चांदीपुरा वायरस के कई केस सामने आए हैं। पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वायरस से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है।
क्या है चांदीपुरा वायरस
गौरतलब है कि, इस वायरस को पहली बार साल 1965 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के चांदीपुरा गांव में खोजा गया था,और इसलिए इसका नाम चांदीपुरा वायरस रखा गया। महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर जुगल किशोर का कहना है कि इस वायरस की वजह से सबसे पहले बुखार होता है। इसके बाद शरीर में फ्लू जैसे लक्षण दिखने लगते है। इस वायरस के कारण कुछ मामलो में सूजन भी देखी गई है और ये सूजन दिमाग में देखी गई है। वहीं ये वायरस मच्छरों और कीड़ों के कारण फैलता है। इस वायरस से ग्रस्त होने के बाद बच्चों को दौरे पड़ने शुरू हो जाते हैं।
वायरस के लक्षण…
बुखार
सिरदर्द
उल्टी
मांसपेशियों में दर्द
दौरे पड़ना
कैसे करें बचाव…
इस बीमारी से बचने के लिए सबसे पहले मच्छरों से बचना जरूरी है। मच्छर न सिर्फ चांदीपुरा वायरस, बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों की भी वजह बन सकता है। ऐसे में अपने घर के आसपास सफाई रखें और मच्छरों के काटने से अपना और बच्चों का बचाव करना जरूरी है।
चांदीपुरा वायरस का इलाज
इस खतरनाक वायरस का कोई विशेष इलाज नहीं है, लेकिन अगर समय रहते इस बीमारी का पता लगा लिया जाए, तो हॉस्पिटल में एडमिड करने के साथ ही अन्य लक्षणों से राहत दिलाने के लिए सही इलाज किया जा सकता है।