Ind vs Eng Semifinal Pitch Report: सेमीफाइनल की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, धीमी पिच पर बल्लेबाजों की होगी परीक्षा, कल होगा मैच

Ind vs Eng Semifinal Pitch Report: साल 2022 के टी-20 विश्वकप में 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारत सेमीफाइनल में हारकर विश्वकप से बाहर हो गया। अब करीब 20 महीने बाद एक बार फिर से दोनों टीमें विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने जा रही है। इस बार भारत के पास पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम अंग्रेजों को हराकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह हाईवोल्टेज मुकाबला 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। गयाना में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। गयाना की धीमी पिच पर दोनों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस पिच पर हमेशा से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। इस बार भारतीय गेंदबाजी काफी मजबूत दिख रही है।

धीमी पिच की खास विशेषता का लाभ इस बार भारतीय टीम को मिल सकता है। स्पिन को मदद देने वाली इस पिच पर भारत के रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ कहर मचा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओवर इंग्लैंड के पास स्पिन का आभाव है। हालांकि, आदिल रशीद और मोईन अली टीम में शामिल है। मोईन अली एक ऑलराउंडर हैं और ऐसे में टीम के पास एक मान्यता प्राप्त स्पिन गेंदबाज है।

Read Also: UP: पेपर लीक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, परीक्षा अध्यादेश पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, दोषी को मिलेगी आजीवन कारावास की सजा

पिच के आंकड़े

प्रोविडेंस की धीमी पिच पर पहली पारी का औसतन स्कोर 127 और दूसरी पारी का 95 रन है। अब तक खेले गए 34 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो 14 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। आज तक यहां सबसे बड़ा रन चेज वेस्टइंडीज ने किया है। उन्होंने बांग्लादेश को हराकर जीत दर्ज की थी।

Read Also: http://Parliament Session 2024: ओम बिरला फिर बने लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से हुआ फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *