UP: तीसरी बार जीतने के बाद वाराणसी दौरे पर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, बोले- ‘मैं यहीं का हो गया हूं’

PM Modi In Varanasi Visit:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से लगातार सांसद बनने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे और उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं धन्य हो गया। सूर्य देवता भी थोडा ठंडक बरसाने लग जाए और मां गंगा देवी ने मुझे गोद ले लिया है, मैं यही का हो गया हूं।

उन्होंने कहा, 18वीं लोकसभा का चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जडों की गहराई को, दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता है। यूरोप और यूरोपियन यूनियन सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटों की संख्या ढाई गुना ज्यादा है।

वाराणसी के सभी मतदाता का लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं और बनारस के लोगों ने तीसरी बार पीएम भी चुना है। हमारी सरकार का काम देश को विसकित बनाना है। हम विकसित भारत के लिए प्राथमिकता के साथ काम करेंगे। देश के किसान कल्याण के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। तीसरी सरकार का कार्यकाल शुरू होते ही हमने सबसे पहला काम किसान सम्मान निधि को किसानों के खाते में सीधे पहुंचाने का फैसला किया।

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करके 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीसरी बार जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनादेश दिया है। यह अपने आप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

Read Also: http://Byelection 2024: वायनाड से पहली बार चुनावी ताल ठोकेंगी प्रियंका गांधी, जानिए अब तक का सियासी सफर

मैं देश के सभी किसानों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी आत्मा है और बीजेपी मानती है कि किसान भगवान हैं और किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा है। किसानों और खेती के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अगर किसी फाइल पर हस्ताक्षर किए तो वह किसान सम्मान निधि थी।

Read Also: http://Wayanad Byelection 2024: पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा ने कर दिया बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *