Uttarakhand Byelection 2024: उपचुनाव को लेकर बीजेपी तैयार, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
Uttarakhand Byelection 2024: लोकसभा चुनाव के बाद अब देश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने पहले ही दोनों प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। आज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का नाम शामिल है।