Chandrababu Naidu Oath ceremony Live: आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। पवन कल्याण ने प्रदेश के डिप्टी सीएण के रूप में शपथ ग्रहण की है। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मत्री अमित शाह, वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, एनवी रमन्ना, अनुप्रिया पटेल, चिंरजीवी, प्रफुल्ल पटेल और रामदास अठावले मौजूद हैं।
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सूबे में सीएम का नाम रिजल्ट के बाद से ही तय माना जा रहा था। वहीं, ओडिशा की बात की जाए तो यहां बीजेपी ने 147 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है।
बीजेपी ने एक दिन पहले ही मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना है, जो आज सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे के आसपास होगा। आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह के बाद ओडिशा में समारोह आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस का नहीं खुला खाता
बता दें कि, आंध्र प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम समेत 25 सदस्य होंगे। टीडीपी के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के तीन और बीजेपी के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।
आंध्र प्रदेश में 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे। विधानसभा में एनडीए ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं। इसमें नायडू की टीडीपी को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP को केवल 11 सीटों मिलीं। कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
Read Also: http://PM Oath Ceremony: तीसरी शपथ के लिए नरेन्द्र मोदी तैयार, समारोह के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान