Karnataka Sex Scandal Prajwal Revanna Custody: कर्नाटक सैक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी से भारत लौट आए हैं। गुरुवार देर रात फ्लाइट के लैंड होने के बाद रात करीब एक बजे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रज्वल को सीआईडी ऑफिस में रखा गया और आज उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर उनकी कस्टडी की मांग की जाएगी।
आज पूछताछ से पहले एसआईटी प्रज्वल की मेडिकल जांच कराएगी। वहीं, उनके वकील अरुण भी सीआईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी। प्रज्वल के खिलाफ तीन महिलाओं से यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। वह 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे। प्रज्वल अभी हासन लोकसभा सीट से जेडीएस के प्रत्याशी हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जांच एजेंसी प्रज्वल रेवन्ना का पोटेंसी टेस्ट करा सकती है। रेप का आरोपी पीड़ित पर यौन हमला करने में सक्षम है या नहीं, यह पता लगाने के लिए यह टेस्ट किया जाता है। फोरेंसिक टीम प्रज्वल का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरल वीडियो में सुनाई रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं।
इससे पहले प्रज्वल ने सत्र न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, 27 मई को आरोपी ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह 31 मई को जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है और मेरी बढ़ती लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए यह आरोप लगाए गए हैं।
Read Also: UP: सपा नेता आजम खान फिर मुश्किल में फंसे, डूंगरपुर मामले में मिली 10 साल की सजा
कानून का सामना करें- पूर्व प्रधानमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री और प्रज्वल के दादा एचडी देवगौड़ा ने कहा था कि मैं प्रज्वल को भारत आने की चेतावनी दे रहा हूं, अगर वह भारत नहीं आ रहा है तो उसे पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा। भारत आकर उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। वह अगर भारत नहीं आता हो तो उसे पूरे परिवार से अलग कर दिया जाएगा। उस पर लगे आरोपों को कानून देखेगा, उसे तुरंत भारत आना चाहिए।