उत्तराखंड: चमोली के मायापुर पीपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग के मलबे में फंसे मजदूर

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर-पीपलकोटी इलाके में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक मलबा और पानी भर जाने से मजदूर फंस गए। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

टीएचडीसी प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 22 लोग काम कर रहे थे। रेस्क्यू टीमें बाकी 4-5 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए अंदर गई हैं। उन्होंने कहा कि मदद के लिए भेजी गई लोडर मशीन पानी में फंसकर खराब हो गई है, इसलिए अब दूसरे तरीके से मजदूरों तक पहुंचने और उनकी सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है।

रेस्कू ऑपरेशंस जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम और टीएचडीसी की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। सुरंग में मलबा और पानी भरने से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। बचाव दल पानी की निकासी और मलबे को हटाने के साथ-साथ फंसे मजदूरों से संपर्क साधने की कोशिश में जुटा है।

अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी संभव संसाधन लगाए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों और मजदूरों के परिजन घटनास्थल के आसपास जमा हो गए हैं और बचाव अभियान की सफलता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह घटना हिमालयी क्षेत्र में निर्माण कार्यों के दौरान होने वाली प्राकृतिक चुनौतियों को फिर से रेखांकित करती है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास तेज किए गए हैं। अधिक जानकारी आने पर अपडेट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *