PM Modi In Bhiwani: विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस के इरादे खतरनाक…आस्था और तिरंगे का किया अपमान

PM Modi In Bhiwani Loksabha Chunav 2024: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के भिवानी में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच चरण के चुनाव के बाद विपक्ष में हताशा छा गई है।  

कांग्रेस ने हमेशा देश को धोखा देने का काम किया है। कश्मीर में 70 सालों तक इस पार्टी ने कभी तिरंगा नहीं फहराने दिया। कांग्रेस ने हमेशा भेदभाव के साथ देश को अंधेरे में रखा है। आज हमारा तिरंगा शान से कश्मीर में लहरा रहा है। कांग्रेस ने एक विशेष वर्ग को खुश रखने के लिए हर हिन्दुस्तानी की आस्था और तिरंगे का अपमान किया है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में देश का डंका पूरी दुनिया में बजा है। आज भारत जिस तेजी के साथ तरक्की कर रहा है आजादी के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ। पांच चरणों के रूझान के बाद विपक्ष बैकफुट पर खड़ा है। विपक्ष चुनाव में कहीं दिख ही नहीं रहा है। कांग्रेस ने देश के ओबीसी, आदिवासी और दलितों का आरक्षण एक विशेष वर्ग को देने पर तुली हुई है। यह आरक्षण हमें हमारे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिया था।

हमने बहादुर जवानों का किया सम्मान- पीएम मोदी

मोदी के रहते कांग्रेस के यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। देश में वंचितों, शोषितों, गरीबों और पिछड़ों का आरक्षण जारी रहेगा। इसके अलावा कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश की सीमाओं पर तैनात हमारे बहादुर जवानों के सम्मान देने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी हमारे फौजियों का सम्मान ही नहीं किया।

साल 1962 में चीन के हाथों को मिली हार की वजह भी तत्कालीन पंडित नेहरू की सरकार है। कांग्रेस ने इसके बाद कभी हमारे फौजियों का सम्मान नहीं किया। हार का ठीकरा कांग्रेस ने हमेशा हमारे जवानों पर फोड़ा। हमने जवानों के लिए वन रैंक और वन पेंशन लागू करने का काम किया। कांग्रेस को यह सब कार्य अब हजम नहीं हो रहा है।

Read Also: http://West Bengal Violence: छठे चरण से पहले नंदीग्राम में हिंसा, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, एक महिला कार्यकर्ता की मौत

हरियाणा के बाजरे का डंका दुनियाभर में बजा

हमारी सरकार ने हरियाणा की 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। हमने जी-20 समिट में हमने विदेशी मेहमानों को बाजरे खिलाने का काम किया। हरियाणा के बाजरे का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। मोदी सरकार ने मोटे अनाज मिलेट्स को एक नाम दिया श्री अन्ना। अब एक बार फिर से हरियाणा बीजेपी को आशीर्वाद देने जा रहा है। 25 मई शनिवार को होने वाले छठे चरण के मतदान में हर बूथ को जीताकर बीजेपी की झोली में डालेंगे। बता दें कि, भिवानी महेनद्रगढ़ से बीजेपी ने सांसद धर्मबीर सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया है।

Read Also: Haryana: पूर्व सीएम मनोहर लाल का दावा, प्रदेश की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *