Loksabha Chunav 2024 Manohar Lal: हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल ने मीडिया को संबोधित किया और दावा किया कि सभी 10 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। प्रदेश की जनता को बीजेपी की नीतियों और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर पूरा भरोसा है। साल 2019 की तरह जनता एक बार फिर से 10 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि लोकसभा के अलावा करनाल विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सीएम नायब सैनी भी जीत हासिल करके प्रदेश की विकास यात्रा को गति प्रदान करेंगे। इस दौरान विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया कर्मियों को मित्र बताते हैं और बाद में वह उन्हें मोदी जी मित्र बताते हैं।
राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के आपातकाल को याद करना चाहिए। मीडिया को कुछ बोलने और लिखने तक की आजादी को छिन लिया गया था। राहुल गांधी के मुंह से ऐसे वक्तव्य अच्छे नहीं लगते। विपक्षी नेताओं को आलोचना सुनने और पढ़ने का माद्दा रखना चाहिए।
25 मई शनिवार को हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर मतदान होना है। इस चुनाव प्रचार में जिस तरह से जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है, उससे यही लगता है कि एक बार फिर से सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। केन्द्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल में जिस तरह से ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और तीसरे कार्यकाल में मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से देशहित में बड़े फैसले लिए जाएंगे।
विपक्ष पूरी तरह से हताश- मनोहर लाल
बीते 10 सालों में केन्द्र सरकार ने धारा 370 हटाई और अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान किया। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लगातार ऑपरेशन ऑलआउट चलाया और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए। इतना ही नहीं, देश को साल 2047 तक विकसित और विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने का काम किया जा रहा है। इस समय बीजेपी के विकास कार्यों ओर विजन को लेकर विपक्ष पूरी तरह से हताश है। देश में तीसरी बार लगातार कमल खिलने जा रहा है।
Read Also: http://Buddha Purnima 2024: क्यों मनाया जाता है यह पर्व, जानें खास महत्व और भगवान बुद्ध के उपदेश