Swati Malliwal Case Delhi Police: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट मामले में आज अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ करने से इंकार कर दिया। इससे एक दिन पहले केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अब दिल्ली पुलिस मेरे बीमार और बूढ़े माता-पिता से पूछताछ करेगी। हालांकि, आज पुलिस ने सीएम आवास जाने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से इसलिए पूछताछ करना चाहती थी क्योंकि जिस समय स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई थी तो उस समय अरविंद केजरीवाल, अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और अपने माता-पिता के साथ नाश्ता कर रहे थे। पुलिस केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज करना चाहती थी और इसको लेकर आज सुबह 11 बजे का समय दिया था, लेकिन किसी कारणवश पूछताछ करने से इंकार कर दिया।
दिल्ली की आप सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब से केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से बीजेपी की धड़कनें बढ़ी हुई है। पहले बीजेपी ने केजरीवाल को जानबूझकर जेल में ड़ाला जिससे वह चुनाव का प्रचार-प्रसार न कर पाए। अब वह भगवान और कोर्ट की कृपा से बाहर आ गए हैं।
Read Also: Haryana: पूर्व सीएम मनोहर लाल का दावा, प्रदेश की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल
बीजेपी बुजुर्गों पर कर रही अत्याचार- आतिशी मार्लेना
वहीं, आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने का आदेश दिया है। केजरीवाल के माता-पिता काफी बुजुर्ग है, वह बीमार रहते हैं। वह ठीक से चल भी नहीं पाते। मैं पीएम से पूछना चाहती हूं कि वह 80-85 साल के बुजुर्ग से पूछताछ करके क्या साबित करना चाहते हैं। बीजेपी बुजुर्गों पर अत्याचार करने से भी नहीं कतरा रही है।
बता दें कि, आज छठे चरण के चुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है। अब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता के बयान को न लेने का फैसला लिया है। भले ही पुलिस ने केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ के लिए मना कर दिया है, लेकिन इससे अरविंद केजरीवाल की मुसीबतों का पहाड़ कम नहीं हुआ है।
Read Also: http://Buddha Purnima 2024: क्यों मनाया जाता है यह पर्व, जानें खास महत्व और भगवान बुद्ध के उपदेश