IPL DC vs RR Predicted Playing 11: आज दिल्ली और राजस्थान आमने-सामने, जानिए कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL DC vs RR Predicted Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आमने-सामने होगी। जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 20 रनों से हराकर अपने अभियान का जीत से आगाज किया था।

राजस्थान और दिल्ली के बीच अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो काफी दिलचस्प है क्योंकि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होते आए हैं। अब तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 27 मैच खेले हैं। इस दौरान दिल्ली ने 13 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

दोनों टीमों में बदलाव

अगर प्लेइंग इलेवन पर नजर डाले तो दिल्ली की टीम में एक बदलाव जरूर नजर आ रहा है कि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया चयन के लिए उपलब्ध है। ऐसे में टीम में से शाई हॉप या ट्रिस्टन स्टब्स किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे। ईशांत खेल पाएंगे या नहीं दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

अगर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रियान पराग को फ्लू हो गया है और वह इस मैच के लिए फिट नहीं हैं, ऐसे में उनकी जगह शुभम दुबे को मौका दिया जा सकता है। इस मुकाबले में सभी निगाहें ऋषभ पंत पर टिकी हुई हैं क्योंकि एक साल से भी ज्य़ादा समय में उन्होंने वापसी की है और पिछले मैच में कोई खास पारी नहीं खेल पाए थे।

Read Also: IPL 2024 SRH vs MI: चुनावी मौसम में रनों की बरसात, 40 ओवर, 38 छक्के और 41 चौके, टूट गए बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड

DC की संभावित प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (C/WK), रिकी भुई, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, सुमित कुमार, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया।

Impact Player: मुकेश कुमार

RR की संभावित प्लेइंग-11:

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (C/WK), रियान पराग/शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान।

Impact Player: नांद्रे बर्गर

Read Also: Loksabha Chunav 2024: पंजाब में बीजेपी को ‘बूस्ट’, कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू करेंगे कमल की सवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *