संतोष कुमार सिंह
चंडीगढ़: हरियाणा में सियासी उठापटक के बीच जिस तरह से राजनीतिक पंडित मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि जाट वोटों की गोलबंदी तोड़ने के लिए आला नेतृत्व ने यह फैसला लिया और ओबीसी समाज के नायब सिंह सैनी को आननफानन में मुख्यमंत्री बना दिया गया। लेकिन इस तरह से राजनीतिक विश्लेषण कर रहे या कहानिया गढ़ रहे राजनीतिक पंडित यह भूल जाते हैं कि ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल के साथ गुरूग्राम में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा किया था और उनके साथ अपने पुराने रिश्तों की बात कहते हुए यह भी कहा था कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा है। ऐसे में यह कयास लगाया जाना कि आला नेतृत्व मनोहर लाल के काम काज से संतुष्ट नहीं था यह कहा जाना ठीक नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमेशा से ही संघ के समर्पित सिपाही रहे हैं और संगठन कार्यो में काफी दक्ष हैं और उसी दक्षता के साथ उन्होने सरकार भी चलाई। यही कारण है कि आला नेतृत्व ने जिस व्यक्ति को हरियाणा की कमान सौंपी उसे मनोहर लाल का पूरा विश्वास हासिल है। तभी तो विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी का चेहरा मनोहर लाल खट्टर की से ही चुना गया है।
यही कारण है कि मनोहर लाल ने आज हरियाणा के विधायक के रूप में भी इस्तीफा दे दिया और कहा ये जा रहा है मनोहर लाल द्वारा करनाल सीट से नायब सिंह सैनी विधायक का चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में एक जरूरी सवाल यह भी बनता है कि फिर मनोहर लाल को क्या दायित्व मिलेगा। संघ और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता मनोहर लाल खुद ही इस प्रश्न का जवाब देते हैं और कहते हैं शीर्ष नेतृत्व मुझे आगे जो जिम्मेदारी देगा मैं ईमानदारी के साथ उस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। यही मनोहर लाल की खासियत भी है।
Read Also: Haryana Politics: मनोहर लाल ने विधायिकी से दिया इस्तीफा, इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM सैनी
वैसे सूत्रों के हवाले से जो बातें निकल कर सामने आ रही है उससे लगता है कि पार्टी नेतृत्व मनोहर लाल को कुरूक्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ा सकता है। क्योंकि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद वह सीट खाली हो जाएगी जहां से मनोहर लाल चुनावी समर में उतर तीसरी बार मोदी सरकार के कार्यकाल में केंद्र की राजनीति में नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
Read Also: Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट