BJP Condidate List: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम और कई केन्द्रीय मंत्रियों का नाम शामिल है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे थे।
इस नई लिस्ट में फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार टिकट मिला है। पौड़ी से बलूनी को उम्मीदवार बनाया गया है। सिरसा से अशोक तंवर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को टिकट मिला है।
इसके अलावा बीजेपी ने दिल्ली की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा गी है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया को चुनावी मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस दूसरी लिस्ट को काफी मंथन के बाद तैयार किया है। लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पार्टी की तरफ से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में टिकट पर चर्चा हुई थी। बैठक से पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की थी।
Read Also: Politics: यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय सचिव हुए भाजपाई, डिप्टी सीएम ने लिखी पटकथा
लेकिन, बीजेपी ने जेजेपी को दो सीटें रोहतक और हिसार देने से मना कर दिया था। जिसके बाद हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी गठबंधन टूट गया था। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था। मंगलवार शाम को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू ने नायब सैनी को सीएम पद की शपथ दिलाई।
Read Also: Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट