UP: अयोध्या के बाद कल्कि धाम का कायाकल्प, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Kalki Dham PM Modi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज कल्कि धाम ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम की आधारशिला रखी। गर्भगृह में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि (अवतार होना है) का पूजन हुआ। महाकाल की नगरी उज्जैन से आए पंडितों की ओर से स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार किया गया।

प्रधानमंत्री गर्भ गृह में प्रवेश कर अनुष्ठान को छह मिनट में पूर्ण हुआ। प्रधानमंत्री के शिलान्यास स्थल पर पूजा के दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम मौजूद रहे। आधारशिला के बाद ट्रस्ट अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वागत भाषण में कहा कि जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं। जब शब्द खो जाते हैं। वाणी थम जाती हैं। शबरी के पास बेर थे। हमारे पास आपके स्वागत को कुछ नहीं है।

पीएम ने किए रामलला के काज- प्रमोद कृष्णम

देश के कोने-कोने से आए तमाम संत जन का समूह सनातन धर्म के उद्घोष को साकार करने को एकत्र हुआ है। जो सपना 18 साल पहले हमने देखा था। पुराणों में उल्लेख है, गीता में है। जब धरती पर पाप बढ़ जाएगा, तो अधर्म का नाश करने को भगवान आएगा। कलयुग में भवन कल्कि निष्कलंक के रूप में इस धरा पर अवतरित होंगे। अयोध्या में जितना काम आपके माध्यम से हुआ है। वह कोई नहीं कर सकता। भगवान राम के सभी काज प्रधानमंत्री द्वारा ही हुए हैं।

इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी का संभल की धरती पर स्वागत है। अयोध्या में पांच सौ साल के इंतजार को समाप्त करने के बाद प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर को बनाने और रामलला को विराजमान कराने के बाद पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में भगवान श्रीनारायण का मंदिर का उद्घाटन हुआ। इसके बाद पीएम मोदी संभल आए हैं।

Read Also: BJP National Convention: पार्टी अधिवेशन में बोले पीएम मोदी, ‘लोकसभा चुनाव में ‘कमल का फूल’ ही हमारा प्रत्याशी’

आस्था की गारंटी मोदी की गारंटी- योगी

बीते 10 सालों में एक भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत में युवाओं के आजीविका है तो भारत के आस्था का सम्मान है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामलला का पुन विराजमान होगा। केदार धाम का कार्य, महाकाल में महालोक की स्थापना। ये नए भारत की तस्वीर है। युवा की आजिविका की गारंटी के साथ आस्था की गारंटी, यही मोदी की गारंटी है।

बता दें कि, इस मंदिर को श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट बनवा रहा है,  जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने देशभर से 11 हजार से अधिक साधु-संत संभल पहुंचे हैं। कई धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंदिर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित हैं। श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे। इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: हरियाणा से कांग्रेस पर वार, राजस्थान में 400 पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *