Kalki Dham PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। संभल स्थित कल्कि धाम की उन्होंने आधारशिला रखी है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। पूजा के दौरान पीएम मोदी के एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी ओर आचार्य प्रमोद कृष्णम बैठे थे। भूमि पूजन अनुष्ठान समाप्त होने के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, तो श्री कल्कि धाम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
बचे हुए कार्य आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे- पीएम
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी की धरती से भक्ति, भाव और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी गई। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़कर चले गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे। लालकिले की प्राचीर से मैंने पूरे देश को विश्वास दिलाया था।
Read Also: हरियाणा सरकार का आखिरी बजट…मोदी, मनोहर की आकांक्षाओं और जनता की उम्मीदों का बनेगा वाहक
बता दें कि, पीएम मोदी ने जय मां कैला देवी, जय बूढ़े बाबा की, भारत माता की जय के जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने आगे कहा, आगे जो भी अच्छे काम रह गए हैं वे भी पूरे करने हैं। इस तरह उन्होंने काशी मथुरा के मंदिरों की ओर इशारा किया। इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनका स्वागत करते हुए कहा, हमारे पास आपको देने के अलावा भावों के सिवा कुछ भी नहीं है।
11 हजार साधु संत पहुंचे संभल
उल्लेखनीय है कि, इस मंदिर को श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट बनवा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने देशभर से 11 हजार से अधिक साधु-संत संभल पहुंचे हैं। कई धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंदिर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित हैं। श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे। इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा।
Read Also: बोर्डर पर बिछाये जा रहे हैं कांटे..अंदरूनी दिल्ली में कैसे खिले कमल, जारी है मंथन