Haryana: बीपीएल कार्ड का दुरूपयोग पड़ेगा मंहगा, राशन डिपो होल्डर्स की जांच के बाद ​ही मिल सकेगा राशन

चंडीगढ़: लगभग साढ़े नौ वर्षों से हरियाणा में शाषण कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सबसे बड़ी विशेषता रही है कि वे सरकारी योजनाओं के दायरे में समाज के हर हिस्से के जरूरतमंद को लाना चाहते हैं और चाहते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरत मंद तक पहुंचे। लेकिन दूसरी तरफ उनका प्रयास रहा है कि योजनाओं का दुरूपयोग न हो और कोई भी गलत तरीके से योजनाओं का लाभ न ले सके।

Read More

Ind vs Eng: रांची टेस्ट से पहले भारत के लिए खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी

Ind vs Eng KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा मैच 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। राहुल मांसपेशियों में खिचाव की वजह से दो मैचों से बाहर है।

Read More

आंदोलन, बैठक और वार्ता, चौथे दौर की बातचीत में नहीं निकला रास्ता, SKM ने सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। केन्द्र सरकार ने किसान संगठनों के साथ बातचीत में A2+FL+50% के आधार पर एमएसपी देने का प्रस्ताव दिया था। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि हमें C2+50% से नीचे कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More

Loksabha Chunav 2024: गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चर्चित मुजफ्फरनगर सीट से हरेन्द्र मलिक को मिला टिकट, सपा ने 11 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर

Loksabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनावी की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने आज 11 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूची जारी करते हुए गाजीपुर से एक बार फिर मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से प्रत्याशी बनाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक मुजफ्फरनगर से सपा ने हरेन्द्र मलिक को प्रत्याशी बनाया है।

Read More

Rajasthan: बीजेपी कर रही बड़े उलटफेर की तैयारी, सोनिया गांधी के राज्यसभा निर्वाचन से पहले कांग्रेस टूटने के आसार

Rajasthan Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी बनने के बाद कांग्रेस में टूटने के आसार बन गए हैं। पार्टी के कई सीनियर नेताओं और विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी बड़े उलटफेर की तैयारी में लगी है। कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा विधायक और सीनियर नेताओं ने दिल्ली डेरा डाल लिया है।

Read More

Rajasthan: हरियाणा में गोमांस की होम डिलीवरी, अलवर में SHO समेत पूरा थाना सस्पेंड

Rajasthan: राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद गोतस्करों की शामत आ गई है। पुलिस एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने अलवर जिले के जंगलों में पहाड़ी क्षेत्र के बीच बसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छापामारी की और गोमांस तस्करी के अड्डों को पकड़ा है। यह कार्रवाई किशनगढ़ बास क्षेत्र के रूंध गिदावड़ा क्षेत्र में की गई है।  

Read More

UP: कल्कि धाम की आधारशिला रखने के बाद बोले PM Modi, ‘मैंने पूरे देश को विश्वास दिलाया’

Kalki Dham PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। संभल स्थित कल्कि धाम की उन्होंने आधारशिला रखी है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। पूजा के दौरान पीएम मोदी के एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी ओर आचार्य प्रमोद कृष्णम बैठे थे। भूमि पूजन अनुष्ठान समाप्त होने के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, तो श्री कल्कि धाम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

Read More

UP: अयोध्या के बाद कल्कि धाम का कायाकल्प, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Kalki Dham PM Modi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज कल्कि धाम ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम की आधारशिला रखी। गर्भगृह में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि (अवतार होना है) का पूजन हुआ। महाकाल की नगरी उज्जैन से आए पंडितों की ओर से स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार किया गया।

Read More