Loksabha Chunav 2024: हरियाणा से कांग्रेस पर वार, राजस्थान में 400 पार

संतोष कुमार सिंह

Loksabha Chunav 2024: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आक्रामकता बढ़ती जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणाा और राजस्थान दोनो जगह कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। एक तरफ जहां वे हरियाणा में कांग्रेस पर हमलावर रहे वहीं राजस्थान के लोगों को मोदी की गारंटी की याद दिलाई और अबकी बार 400 पार का वादा लिया।

हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस पर रहे हमलावर

हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने  कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस हरियाणा में भी वही हाल है। आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं।

बारी बारी विदा हो रहे हैं नेता

प्रधानमंत्री  ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता एक एक करके इनको छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने इनके साथ आने का वादा किया था वह भी भाग रहे हैं। कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां कांग्रेस सरकार हैं वहां वह अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद के कारण मैं सुरक्षित हूं।

राजस्थान में वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ‘मोदी की गारंटी’ वाला दांव चला। वे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े लाभार्थियों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने  17000 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Read Also: Haryana: रेवाड़ी में बोले पीएम मोदी, अयोध्या में रामलला मंदिर का विरोध करने वाले आज बोलते हैं जय सियाराम

गिनाये डबल इंजन सरकार के काम

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राजस्थान में डबल इंजन सरकारों के काम का जिक्र किया और विकसित भारत – विकसित राजस्थान के नारे के साथ मोदी की गारंटी का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि ‘मोदी की गारंटी’ यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी और अबकी बार एनडीए 400 पार।

Read Also: Ind vs Eng: राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड का पलटवार, डकेट ने ठोका धमाकेदार शतक, अश्विन ने स्थापित किया कीर्तिमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *