Poonam Pandey Passes Away: अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का आकस्मिक निधन हो गया। पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा ने इस दिल दुखाने वाली ख़बर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडेय सर्वाइकल कैंसर से जुझ रही थीं। इस ख़बर के सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है।
32 वर्षीय अभिनेत्री सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं इस बात का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस की टीम ने कहा कि आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। आज हमने प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर चीज को पूनम ने बहुत प्यार दिया। इस दुख की घड़ी में हम फैंस से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या यह मजाक है। क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं। क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?
Read Also: Jharkhand: बच गई JMM सरकार, आज सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन
इस ख़बर के सामने आने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। पूनम के फैंस काफी शॉक्ड हो गए। पूनम पांडेय की मैनेजमेंट टीम ने जवाब देते हुए कहा कि पूनम पांडेय को कुछ दिनों पहले कैंसर से पीड़ित पाया गया था। यह आखिरी स्टेज कैंसर था। इसको लेकर पूनम अपने होमटाउन यूपी में इसका इलाज करवा रही थी। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार भी यूपी में किया जाएगा।
कैसा रहा पूनम का करियर
बता दें कि, पूनम पांडे कानपुर की रहने वाली है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कानपुर से ही की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखने वह कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल बन गईं। इसके बाद पूनम पांडेय ने पहचान मिलने के बाद बॉलीवुड की ओर रूख किया।
फिल्म नशा से बॉलीवुड सफर शुरू
पूनम पांडेय ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’, ‘मालिनी एंड कंपनी’ ‘दिल बोले हडिप्पा’ जैसे कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’, ‘नादानियां’ जैसे कई टीवी शोज में पूनम ने काम किया है।