क्या है Places of Worship Act, ज्ञानवापी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विवाद में कितनी है भूमिका?
Places of Worship Act: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश की अदालतों में धार्मिक स्थलों की जांच और एएसआई सर्वे की मांग को लेकर याचिका बढ़ी है। इस समय ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का विवाद कोर्ट में चल रहा है। बीते दिनों भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया था।