यूपी: कलयुगी मां ने अपनी बेटी की गला रेतकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि यहां एक कलयुगी मां ने अपने 15 वर्षीय बेटी को गाला काट कर उसकी हत्या कर दी. जब बेटी लहूलुहान हो कर बिस्तर पर छटपटाने लगी तो महिला कमरे से बाहर निकल आई.

बता दें कि यह घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र संसार टोला गाँव की है. जहां राजभूषण यादव की पुत्री सुबह बिस्तर पर सोइ हुई थी. इस बीच उसकी मां चिंता देवी ने अचानक उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए. इतना ही नहीं बाहर में बैठे पति राजभूषण यादव को भी जाकर बता दी की मैंने प्रिया को मार दिया.

वहीं इस बात को सुनकर राजभूषण तुरंत बेटी के पास पहुंचा तो देखा कि वह बिस्तर पर तड़प रही थी. जिसके बादराजभूषणनेबेटी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचा. जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया.

राजभूषण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राजभूषण की तहरीर पर पुलिस ने चिंता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लियाहै.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *