भारत-दक्षिण कोरिया के बीच आतंकवाद से लड़ने के साथ-साथ सात एमओयू पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दक्षिण कोरिया की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां बृहस्पतिवार को पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा तथा सुरक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर रचनात्मक बातचीत के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.

विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों देशों ने मीडिया ,स्टार्टअप्स, पुलिस तथा अन्य क्षेत्रों में सात दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये.

पहला समझौता देश में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा सीमा पार और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के क्षेत्र में किया गया है.

दूसरा समझौता रानी सूरीरत्ना (रानी हूर ह्वांग-ओक) की याद में संयुक्त टिकट जारी करने के लिए हुआ. वह अयोध्या की राजकुमारी थीं, जो कोरिया आईं थीं और फिर उन्होंने किंग किम सूरो से विवाह कर लिया था.

इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच निवेश, मीडिया, सड़क एवं परिवहन के क्षेत्र में स्ट्रक्चरल डैवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर किए गए.

आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी की यह कोरिया की दूसरी यात्रा है. इस यात्रा के लिए राष्ट्रपति मून जेइ इन ने उन्हें खुद आमंत्रित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *