गली बॉय ने की धांसू कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल

ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर ली है. इस फिल्म ने पहले ही सप्ताह में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. और आज आठवें दिन पूरे होते ही लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा भी छू लिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे यानी गुरुवार को 19.40 करोड़ की बिज़नेस की. इसके बाद इसी आमदनी को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को 13.10 करोड़, शनिवार को 18.65 करोड़, रविवार को 21.30 करोड़ रुपये का व्यापार किया.

हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने सोमवार को 8.65 करोड़, मंगलवार को 8.05 करोड़, बुधवार को 6.05 करोड़ कमाए. गुरुवार को 4.80 करोड़ के तकरीबन कमाए हैं. जिससे फिल्म का भारत में ओवरऑल कलेक्शन, 95.20 से 100 करोड़ हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *