Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, कल से शुरु होगी धान की खरीद

चंडीगढ़:हरियाणा के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक खुशखबरी दी गई है। आज उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)ने इस बात की जानकारी दी कि धान की खरीद कल (25 सितंबर) से शुरु की जाएगी। बता दें कि इस बात की जानकारी उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है कि कल से धानकी खरीद हम प्रदेश में शुरू करने का काम करेंगे। इसके लिए211 परचेज सेंटर बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ढाई लाख मीट्रिक टन बाजरा की प्रिक्योरमेंट की अनुमति दी है और हैफेड के माध्यम से प्रदेश की 92 मंडियों में सरकार प्रोक्योर करने का काम करेगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले साल साढ़े 58 लाख मीट्रिक टन पैडी का प्रोक्योरमेंट हुआ था, इस साल 60 लाख मीट्रिक टन का आंकलन है।डिप्टी कमिश्नर को भी नई पॉलिसी को भेज दिए गया है जिससे एंपेनलमेंट का काम भी साथ के साथ हो, जिससे मंडी साथ में खाली हो और पेमेंट भी किसानों को 48 घंटे के अंदर हो। जो एक्ससेसिव बाजरा ढाई लाख के अतिरिक्त आयेगा उसको भावांतर योजना के माध्यम से कवर करेंगे। पहली बार हुआ है कि साढ़े 88 लाख एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन किसानों द्वारा हुआ है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर एकड़ का एग्रीकल्चर विभाग ने डाटा रजिस्ट्रेशन का काम किया है कोई भी किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित नहीं है। हमने हर मंडी में व्यवस्था के लिए हर विभाग के बूथ भी लगाए हैं जिससे किसानों को कोई दिक्कत न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *