Rajasthan: जयपुर में कल पीएम मोदी की रैली, महिलाओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan PM Modi: राजस्थान के जयपुर में सोमवार यानि कल पीएम मोदी की रैली होने वाली है। इस रैली में नारी शक्ति वंदन बिल का असर देखने को मिलेगा। इस रैली में बड़ी जिम्मेदारियां महिलाओं को दी गई हैं। हाल ही में संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल को पारित किया गया है। बिल के पारित होने के बाद जयपुर में पीएम की रैली होगी। जिसमें नारी सशक्तिकरण की एक बानगी देखने को मिलेगी।

महिलाओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

साल के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए पीएम की यह रैली ऐतिहासिक होने वाली हैं। इसके बाद बीजेपी राजस्थान में पहली प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। यह लिस्ट उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी की जाएगी जहां पर बीजेपी मजबूत स्थिति में नहीं रहती है। सबसे पहले लिस्ट जारी करने का फायदा यह होगा कि बीजेपी को समय रहते तैयारी करने का समय मिल जाता है।

सोमवार को होने वाली रैली में महिलाओं को पानी पिलाना, भीड़ जुटाना या मंच का संचालन हो सभी जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। रैली में पीएम का स्वागत भी महिलाएं ही करेंगी और मेहमानों के पूरे स्वागत की जिम्मेदारी भी महिलाओं को ही सौंपी गई है।

महिलाओं को दिया गया ड्रेस कोड

इसके साथ ही इन महिलाओं को ड्रेस कोड भी दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 25 हजार विशेष महिलाएं केसरिया साड़ी और साफा पहने हुए होंगी, जो कार्यक्रम में आने वाली जनता का स्वागत करेंगी। महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा। दरअसल, ये धन्यवाद महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *