Nuh Violence: मोनू मानेसर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नूंह हिंसा के दौरान जारी किया था वीडियो

शुभम रावत-

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मोनू को हरियाणा पुलिस की सीआईए स्टाफ यानी क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने हिरासत में लिया है। वो काफीलंबे समय सेफरार चल रहा था।

31 जुलाई को नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा से पूरा हरियाणा जल उठा था। ब्रज यात्रा के दौरान हुई हिंसा में दोनों तरफ से जमकर ईट-पत्थर चले थे। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। होम गार्ड समेत कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

हिंसा के बाद हरियाणा प्रशासन ने आरोपियों पर एक्शन तेज किया। सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही मनोहर सरकार का बुलडोजर उन घरों पर चला जहां से हिंसा के दौरान ईट-पत्थर चलाए गए थे।

वहीं पुलिस को मोनू मानेसर की लंबे समय से तलाश थी। बताया जा रहा है किमानेसर को बोलेरो और क्रेटा में आए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। मानेसर को उस वक्त गिरफ्तार किया गयाजब वो बाजार से जा रहा था।

मोनू मानेसर के खिलाफ फरवरी 2023 में एक केस दर्ज किया गया था। दरअसलहरियाणा के भिवानी जिले में 16 फरवरी को राजस्थान के रहने वाले 2 लोग जुनैद और नासिर की जली लाशें मिली थी।पुलिस जांच में पता चला था कि हरियाणा के कुछ गौरक्षकों ने मिलकर जुनैद और नासिर को किडनैप किया था।

इसमें एक नाम मोनू मानेसर का भी शामिल था। इस मामले के बाद से ही वो फरार चल रहा था। नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान मोनू ने एक वीडियो जारी कर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद ही दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *