Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बदला अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा पार्क

पटना: बिहार सरकार मेंपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क (Atal Bihari Vajpayee Park) का नाम हटाकर उसका पुराना नाम रख दिया है। तेज पर्यावरण मंत्री ने इसका नाम बदलकर कोकोनट पार्क (Coconut Park)करने का ऐलान किया है। वहीं तेज प्रताप यादव के इस फैसले के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर हो रही है।

दरअसल, पटना के कंकड़बाग स्थित इस पार्क को उसका पुराना नाम दे दिया गया है। पहले इसका नाम कोकोनेट पार्क ही था, लेकिन साल 2018 में इसका नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम दे दिया गया। वहीं अब तेज प्रताप के ऐलान के बाद अब इस पार्क को फिर से कोकोनेट पार्क ने नाम से जाना जाएगा। वहीं पार्क के नाम बदलने पर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि अभी हाल ही में 16 अगस्त को नीतीश कुमार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली गए थे। इस पर तंज कसते हुए बीजेपीप्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि एक तरफ तो नीतीश कुमार अटलजी कीसमाधि पर माल्यार्पण करते हैं और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव नेपार्क का नाम बदल दिया है। यह दोरंगी सरकार है। उन्होंने कहा, बीजेपी इसका विरोध करती है और मांग करती है कि इस पार्क का नाम ना बदला जाए।

जानकारी के मुताबकि, भले ही अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्ककर दिया गया है, लेकिन पार्क के बाहर वाजपेयी का बोर्ड और पार्क के अंदर वाजपेयी की मूर्ति अभी भी मौजूद है। इन दोनों के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *