शुभम रावत-
मुंबई:सनी देओल कीगदर 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में गजब का क्रेज नजर आ रहा है। गदर-2 ने ओपनिंग डे से अब तक10 दिन में जबरदस्त कमाई कर ली है। गदर-2 ने इस साल की सुपरहिट फिल्म पठान को पीछे छोड़ दिया है।
दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई जारी
शुक्रवार से गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता शुरू हुआ।रिपोर्ट्स के अनुसार इस रविवार को गदर 2 ने शुक्रवार के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।इस फिल्म ने नए हफ्ते के पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
गदर-2 ने पठान को छोड़ा पीछे
गदर-2 कमाई के मामले मेंसाउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 और KGF 2 से पहले ही आगे निकल चुकी थी। इन दोनों फिल्मों ने 8वें दिन तक उतना कलेक्शन नहीं किया था जितना कि गदर-2 ने कर लिया है। गदर-2 ने 8वें दिन305करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब इस धमाकेदार फिल्म ने शाहरुख खान की इस साल की सबसे हिट मूवी पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।
10वें दिन 38.90 करोड़ का कलेक्शन
पहले 10 दिन में पठान का कलेक्शन 364 करोड़ रुपये से ज्यादा था। अब 375 करोड़ रुपये के साथ, गदर 2 की 10 दिन की कमाई इससे ज्यादा हो गई है। पठान के सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 524 करोड़ रुपये था। गदर-2 ने 10वें दिन 38.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 375 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।