Kerala News: बुर्का पहनकर महिला शौचालय में घुसा शख्स, महिलाओं का बना रहा था वीडियो, पुलिस ने दबोचा

कोच्चि:वैसे तो किसी पुरुष द्वारा छुप-छुपकर किसी महिला का वीडियो बनाने की खबरें सामने आती ही रहती है, लेकिन केरल से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक युवक बुर्का पहन मॉल के महिला शौचालय में घुसकर महिलाओं का वीडियो बना रहा था। आरोपी आईटी पेशेवर बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला केरल के लोकप्रिय लुलू मॉल की है जहां बुधवार (16 अगस्त) को ये वारदात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपी के खिलाफ उसी दिन भारतीय दंड संहिता की धारा 354सी (ताक-झांक), 419 (भेष बदलने) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कलामसेरी थाने एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी लुलू मॉल के महिला शौचालय में बुर्का पहनकर घुस गया। इसके बाद उसने अपना फोन एक छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स में रखा, वीडियो बनाने के लिए उसमें एक छेद किया और उसे शौचालय के दरवाजे पर चिपका दिया। इसके बाद आरोपी वहां से निकला और शौचालय के मुख्य दरवाजे के सामने खड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह पता चला कि वह बुर्का पहनकर शौचालय में घुसकर अपने मोबाइल से शौचालय का वीडियो बना रहा था। वहीं अब आरोपी का बुर्का और फोन जब्त कर लिया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही यह भी पता लगाय जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह की हरकतें कहीं और तो नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *